रायगढ़: रायगढ़ जिले की एक नाबालिग लड़की का जम्मू में रेप हुआ है। बिहार के लड़के ने इंस्टाग्राम में दोस्ती की, फिर शादी का झांसा देकर जम्मू-कश्मीर भगा ले गया। यहां आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म को अंजाम दिया। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

दरअसल नाबालिग की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसकी बेटी 27 फरवरी 2023 को फ्रेंड्स कॉलोनी में घरेलू काम करने के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चला।शिकायत में उसकी मां ने यह भी आशंका जताई थी कि कोई उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। करीब 19 महीने बाद पता चला कि वह जम्मू में है। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे खोज निकाला।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम मुकेश कुमार साह (22) है। वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। शादी का झांसा देकर जम्मू ले गया था। पहले उसने फोन पर कटनी तक बुलाया। वह कटनी पहुंच गई तो वहां से अपने साथ जम्मू ले गया। किराए के मकान में रखकर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि बालिका से पूछताछ करने पर पता चला कि 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से मुकेश से उसकी जान पहचान हुई। इसके बाद मोबाइल नंबर देकर वॉट्सऐप में चैटिंग और बातचीत करने लगे। इस दौरान आरोपी ने शादी का वादा किया और ले गया था। जहां रेप किया।पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में वह अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!