![IMG-20250207-WA0169](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250207-WA0169.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-20-20-1528262693897870899366-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-21-32-1538244428273082523068-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-26-39-6618407489554391993720-577x1024.jpg)
सूरजपुर/चंचल सिंह: नप भटगांव में महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का धुआं धार प्रचार के साथ अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के लिए डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क लगातार कर रही है वही वार्ड के लोगों ने मंत्री को अपने बीच देख मंत्री का पुष्प माला से आत्मीय स्वागत किया।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने वार्ड क्रमांक 6 व 7 में अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशी को अपने साथ लेकर सुबह 9 बजे से घर घर जाकर वार्ड में रहने वाले सभी परिवारों से मुलाकात कर भाजपा सरकार की उपलब्धि व सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी दी वही महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहे लाभ को बताया वही प्रधानमंत्री आवास को लेकर सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पंचायत के विभिन्न वार्डों का दौरा कर भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी परमेश्वरी राजवाड़े और वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से समर्थन ले रही मंत्री ने मतदाताओं से संवाद कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की, मंत्री के साथ जनसंपर्क में परमेश्वरी राजवाड़े, पूनम तिवारी, राजकुमारी राजवाड़े ,पदमा जायसवाल,महराजिया सिंह,खुशबू सिंह,कविता सिंह,विजय तिवारी,जगरनाथ शर्मा,सच्चितानंद सिंह,वीरेंद्र गुप्ता,विजय राजवाड़े, कन्हैया चौधरी,सुनील श्रीवास,चंद्रमल गुप्ता,रोहित सिंह,दिनेश मिश्रा,हरेंद्र सिंह,कमलेश सिंह, शंकर सिंह,शैलेन्द्र राजवाड़े,अयोध्या राजवाड़े,मीडिया प्रभारी चंचल सिंह व भारी संख्या में महिला व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर में विकास को मिलेगी रफ़्तार
लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है, और यदि स्थानीय निकाय में भी भाजपा बनती है, फिर विकास कार्यों की गति तेज़ होगी, उन्होंने जनता से अपील की कि नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर वे क्षेत्र के विकास में भागीदार बनें।
मंत्री ने चुनावी घोषणा पत्र को लेकर की घोषणा
मंत्री ने भाजपा के निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसमें स्थानीय समस्याओं के समाधान का रोडमैप तैयार किया गया है। मंत्री ने विश्वास जताया कि भटगांव की जनता भाजपा को वोट देकर विजयी बनाएगी।
भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी परमेश्वरी राजवाड़े अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखीं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत भटगांव में कांग्रेस के कार्यकाल में विकास देखने को नहीं मिला नप में कोई जनसमस्या संबंधी कार्य नहीं हुआ जैसे पानी की समस्या को प्रमुख मुद्दा बताया जीत मिलने पर पहली प्राथमिकता जल संकट का समाधान होगी।
कई दल चुनावी मैदान में हुए आमने सामने
चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहा है प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान भी तेज़ हो गया है। भाजपा कांग्रेस और अन्य दलों के प्रत्याशी भी मतदाताओं को लुभाने का कोई हथकंडा नहीं छोड़ रहे देखना होगा हो रहे निकाय चुनाव में कौन सी पार्टी व दल मतदाताओं का मन जीतता है।
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-29-03-6727459740074234373453-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-35-23-275597422863816664890-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-30-04-5099125353610962642599-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-25_22-30-40-2434780779094400955405-577x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/09/picsart_24-09-20_19-08-15-8592398878365034725175-636x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03049131128830703812580-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03053157188425085122389-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03072678094825186938787-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03034224818457698265749-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03103191390331751723498-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03094460909551551655275-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03068228193342241278257-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa0311325521813119155513-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03087944282027155175960-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03126867326597061368150-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/picsart_25-01-02_14-48-22-9832599681812115095700-791x1024.jpg)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2025/01/img-20241223-wa03131274730756884625227-791x1024.jpg)