नई दिल्ली। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) ने सोमवार को लोकसभा में देश में सांप के काटने से होने वाली मौत का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि देश में हर साल सांप के काटने से करीब 50,000 लोगों की जान जाती है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। सारण सांसद ने इस दौरान कहा कि पूरे भारत में प्रत्येक वर्ष 30-40 लाख लोगों को सांप काटते हैं।

भाजपा सांसद ने लोकसभा में चर्चा के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए सांप के काटने से होने वाली मौतों पर हैरानी जाताई। उन्होंने कहा कि हर साल इससे करीब पचास हजार लोगों की मौत होती है, जिसको रोका जा सकता है। उन्होंने इस दौरान बिहार का भी जिक्र किया।

रूडी ने कहा बिहार सबसे गरीब राज्य है, जो वर्तमान में गरीबी और आपदाओं की दोहरी मार से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण भी इसमें बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!