झारखंड:बंडामुंडा थाना क्षेत्र के उत्तम बस्ती में राउरकेला इस्पात संयंत्र की दीवार के पास एक युवक का शव मिलने से अंचल में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए मुख्य सड़क पर भीड़ जमा हो गई।

घटनास्थल पर राउरकेला पुलिस जिला जोन टू के पुलिस अधिकारी निर्मल महापात्रो ने स्थिति का जायजा लिया। बंडामुंडा थाना के पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद थे।साइंटिफिक टीम ने शव का निरीक्षण किया और इसे शव परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक का नाम रामा मुण्डा (45 वर्ष) है, जिनके पिता का नाम शुक्रा मुण्डा है। मृतक तिलकानगर सी ब्लाक का निवासी था।

बंडामुंडा थाना में इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!