बलरामपुर: कलेक्टर  रिमिजियुस एक्का ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामले आम नागरिकों के हितों से सीधा जुड़ा होता है, इसलिए राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में उचित निराकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को राजस्व प्रकरणों का निराकरण हेतु पुरी संवदेनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिससे कि निर्धारित समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में कलेक्टर श्री एक्का ने तहसीलवार लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में राजस्व प्रकरणों का अनिवार्य रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का निराकरण विशेष प्राथमिकता के साथ करने को कहा। जिससे प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत पहुंचाया जा सके। कलेक्टर ने सीमांकन के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में बन्दोबस्त ,त्रुटि सुधार, भू-अभिलेख, भू-अर्जन प्रकरण, वन अधिकार पट्टा

नामांतरण, बंटवारा, खाता विभाजन आदि सभी राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता को राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु किसी भी स्थिति में परेशानियों का सामना न करना पड़े। बैठक में अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!