अंबिकापुर: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के आरोपी अजीर साय को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने 14 अगस्त को घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को सबूतों के आधार पर न्यायिक हिरासत में भेजा।

जानकारी के अनुसार थाना सीतापुर में 21 अगस्त 2024 को दर्ज की गई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि 14 अगस्त  को उसके पति के गाय-बैल चराने के दौरान वह घर में अकेली थी। इसी दौरान अजीर साय कोरवा  जिसे पीड़िता पहले से जानती थी उसने उसके घर में घुसकर उसे जबरन दुष्कर्म का शिकार बनाया। पीड़िता के परिवार के लोग घर लौटे तो आरोपी मौके से फरार हो गया।सीतापुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीर साय (45 वर्ष), निवासी चौकी केरजू साजापानी, वंशीपुर पंडरापाट, सीतापुर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध को स्वीकार कर लिया। आरोपी को सबूतों के आधार पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, चौकी प्रभारी केरजू सहायक उप निरीक्षक नोहर साय मिंज, प्रधान आरक्षक नंद कुमार प्रजापति, आरक्षक शिव मूरत किंडो, संजय एक्का, रुपेश महंत, धनकेश्वर यादव, और पंकज देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!