अंबिकापुर: सरगुजा जिले में  लखनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी अनुज मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी  के अनुसार 18 अगस्त 2024 की रात जब पीड़िता के परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। देर रात, पीड़िता की मां ने देखा कि उनकी नाबालिग बेटी घर में नहीं है। परिवार ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की, और थोड़ी देर बाद उन्हें उनकी बेटी अनुज मुंडा के साथ खड़ी मिली। घर लौटने पर जब पीड़िता से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि अनुज मुंडा ने उसे डरा धमकाकर अपने घर ले गया और वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार द्वारा 24 अगस्त रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने पीड़िता से पूछताछ की और आरोपी अनुज मुंडा का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए। अंततः, पुलिस ने आरोपी अनुज मुंडा  को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया। उसके खिलाफ सबूत मिलने के बाद, उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!