बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के जिले बलौदाबाजार में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या करने की सनसनीखेज खबर सामने आयी है। यहां पर एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या की गई है।मृतकों में 2 महिला, 1 युवक और एक मासूम शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल हत्या का कारण अज्ञात है। यह कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेद गांव की घटना है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मृतकों में दो बहन, भाई और एक छह महीने का बच्चा था. इनकी पहचान चेतराम (45), जमुना बाई केवट, जमुना बाई का छह महीने का बच्चा और उसकी बहन यशोदा बाई केवट के रूप में हुई.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!