बलरामपुर: शासकीय महाविद्यालय राजपुर में आज हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक और महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य  मनीष कुमार यादव ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला और उसके संवर्धन पर जोर दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में प्रिया कुशवाहा (बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर) और जिल्पा खलखो ने बाजी मारी। भाषण प्रतियोगिता में अनुजा कश्यप (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कविता प्रतियोगिता में तारा (बीए. प्रथम सेमेस्टर) ने शीर्ष स्थान हासिल किया। चित्र पहचान प्रतियोगिता में मंजू टोप्पो और राहुल गुप्ता (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर) विजेता बने।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन  शिव प्रधान और वंदना विश्वकर्मा ने किया, जो महाविद्यालय में अतिथि व्याख्याता हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!