अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस ने एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा की गई, जिसमें पुलिस ने रायगढ़ निवासी आरोपी घनश्याम महंत (31 वर्ष) को पकड़ा।

दरअसल पीड़िता ने 16 अगस्त 2024 को शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी घनश्याम महंत से उसकी जानपहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। 22 सितंबर 2018 को आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने किराए के कमरे में बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद भी आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और 5 नवंबर 2022 तक यह सिलसिला चलता रहा।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर  के तहत  376 (2)(ढ) मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। रायगढ़ में पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में अपने अपराध को स्वीकार किया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मेंभेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, महिला आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। सरगुजा पुलिस महिला संबंधी अपराधों में सख्त कार्रवाई जारी रखे हुए है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!