जशपुर: जशपुर जिले के सन्ना ग्राम में बिना अनुमति के मुख्य सड़क पर चक्काजाम करने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ सन्ना थाने में नामजद FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 126(2) और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

दरअसल 22 सितंबर 2024 की सुबह 5 बजे, फसल नुकसान और मुआवजे की मांग को लेकर कुछ लोगों ने अचानक बांस-बल्ली लगाकर सन्ना ग्राम की मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इस अवैध प्रदर्शन के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तुरंत पुलिस बल मौके पर भेजा गया।

प्रशासन के अनुसार, धरना, जुलूस, रैली या अन्य किसी भी प्रकार के आयोजन के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक होता है। कानून व्यवस्था के उल्लंघन के मद्देनजर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच जारी है।

आरोपियों की सूची:

1. अरविंद कुजूर (45), निवासी सन्ना मांझाटोली।
2. अंचलेश लकड़ा (25), निवासी सरनाटोली सन्ना।
3. जगेश्वर खलखो (45), निवासी सन्ना।
4. विनोद भगत (38), निवासी सरनाटोली सन्ना।
5. इनायत खान (45), निवासी सन्ना।
6. सुनील उर्फ बंटी (35), निवासी शिक्षक कॉलोनी सन्ना।
7. राजेश प्रधान, निवासी सरनाटोली सन्ना।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!