बलरामपुर: जिले के विधार्थियों में वैज्ञानिक चेतना एवं राष्ट्रीय एकता विकसित करने के उद्देश्य से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर मे जिला स्तरीय पश्चिम भारत विज्ञान मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी के थीम “सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्यागिकी” पर आधारित  वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किया गया। जिनमें व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में प्रथम स्थान 12वीं के पीयूष चौबे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजपुर  के द्वारा डिसास्टर मैनेजमेंट, द्वितीय स्थान मेहूल टण्डन 11वीं आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजपुर अर्थक्विक रेसिस्टेंट, टीम प्रोजेक्ट मे प्रथम स्थान अमित गुप्ता एंव नंदा सिहं 12वीं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुसमी इम्पेक्ट ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, द्वितीय स्थान हिमांशु भारती 12वीं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुसमी लेजर सेंसर अलार्म ने प्राप्त किया। विज्ञान नाटिका में प्रथम स्थान शिवानी व दीक्षा मौर्या एंव साथी 8वी स्वामी आत्मानंद  हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर ने स्वास्थय एंव स्वच्छता पर प्राप्त किया। विज्ञान नाटिका का मुख्य विषय ‘मानव जाति के लाभ के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित था।

राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार का विषय ‘कृत्रिम बुद्धिमता संभावना एंव सरोकार पर प्रथम स्थान आरजू परवीन 9वीं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजगंज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पोटेंशियल एंड कंसर्न, द्वितीय स्थान सोमी श्रीवास्तव 10वीं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बरियों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पोटेंशियल एंड कंसर्न ने प्राप्त किया।

प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आलिया एंव समीक्षा तिवारी 10वीं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजगंज, द्वितीय स्थान  अमृता एव तन्मय 11वीं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजपुर, तृतीय स्थान  माही गुप्ता एवं माही तिवारी 12वी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजगंज ने प्राप्त किया। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विकासखण्ड के प्रतिभागियो/प्रभारी शिक्षक/ निर्णायक सहित 150 विधार्थी एवं शिक्षक व शिक्षिकाओं ने सहभागिता दी।

जिले से चयनित प्रतिभागी 1 अक्टूबर 2024 को आयोजित होने वाली जोन स्तरीय प्रतियोगिता शासकीय बहुउ‌द्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर भाग लेकर  जिले का नेतृत्व करेंगे। संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री राजेन्द्र पैकरा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!