राजौरी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से एक सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। एक टैक्‍सी पहाड़ी से नीचे लुढ़क गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। साथ ही छह अन्‍य लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार जब ये घटना हुई तो वाहन थांदिकास्सी से लाम की ओर जा रहा था। यह दुर्घटना राजौरी जिले के नौशेरा उपमंडल में लाम-थंडिकासी रोड पर हुई। वाहन चालक अरुण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। टैक्‍सी में सवार दो महिलाएं, एक पांच साल का लड़का और 10 साल की लड़की गंभीर रूप से घायल हुए।घायलों में से चार लोग एक ही परिवार के हैं। सभी को दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बगलाव के मोहम्मद दीन भी घायलों में शामिल था। उन्‍होंने उप-जिला अस्पताल नौशेरा में गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!