सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने आत्महत्या कर ली। घटना गादीरास थाना क्षेत्र की है, जहां 226वीं बटालियन के जवान ने कैंप के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बारे में जानकारी मिलते ही साथी जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी।मृतक जवान दो दिन पहले ही छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर आया था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जवान के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है। जवान की आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!