कांकेर: छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कोलेबेडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्साधिकारी डॉ. शीलद दुर्गा की सेवा को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

यह निर्णय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर के पत्र  31 जुलाई 2024 के आधार पर लिया गया। डॉ. दुर्गा पर आरोप है कि उन्होंने 29 जुलाई 2024 को अस्पताल के बाहर सड़क पर शराब के नशे में धुत होकर मरीजों और आम जनता के साथ दुर्व्यवहार किया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की गई। जांच में यह पुष्टि हुई कि डॉ. दुर्गा ने शराब का सेवन कर रखा था और उनके इस व्यवहार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छवि को धूमिल किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लिया गया और रिपोर्ट के आधार पर डॉ. दुर्गा की सेवा समाप्ति का निर्णय लिया गया।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ के मिशन संचालक ने डॉ. दुर्गा की सेवाओं को मानव संसाधन नीति 2018 के कोडिका 33.5 एवं 34.3 के अनुसार समाप्त किया।इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यस्थल पर अनुशासन की आवश्यकता पर फिर से ध्यान आकर्षित किया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!