बलौदाबाजार: बलौदाबाजार जिले में  8 सितंबर को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। यह घटना दोपहर 3:30 बजे के करीब ग्राम मोहतरा (लटुवा) में हुई, जब बारिश से बचने के लिए कुछ लोग तालाब किनारे एक पेड़ के नीचे खड़े थे। अचानक बिजली गिरने से वहां खड़े सभी लोग इसकी चपेट में आ गए, जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया है।

मृतकों के नाम:

1. मुकेश पिता राजन (उम्र 20 वर्ष) 
2. टंकार पिता हेमलाल साहू (उम्र 30 वर्ष) 
3. संतोष पिता महेश साहू (उम्र 40 वर्ष) 
4. थानेश्वर पिता दाउ साहू (उम्र 18 वर्ष) 
5. पोखराज पिता दुखू विश्वकर्मा (उम्र 38 वर्ष) 
6. देव पिता गोपाल दास (उम्र 22 वर्ष) 
7. विजय पिता तिलक साहू (उम्र 23 वर्ष)

घायलों के नाम:

1. विशंभर पिता थनवार 
2. बिट्टू साहू 
3. चेतन साहू 

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्रशासन ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना के बाद से भारी शोक का माहौल है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!