बीजापुर: बीजापुर जिले में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से STF के 2 जवान शहीद हो गए हैं। 4 जवान घायल हैं। बताया जा रहा है कि जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। लौटते समय बीजापुर के तर्रेम के पास IED की चपेट में आ गए। घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कै बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर दरभा डिवीजन के नक्सली बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर तीनों जिलों से STF, DRG, कोबरा और CRPF की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था।16 जुलाई से जवान ऑपरेशन पर थे। 17 जुलाई को वे लौट रहे थे। इसी बीच बीजापुर जिले के तर्रेम के पास नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में जवान आ गए। जिसमें STF के कॉन्स्टेबल भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे शहीद हो गए। 4 जवान घायल हैं।घायल जवानों में पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार शामिल हैं। इन्हें जिला अस्पताल से हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर लाया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!