रायगढ़:  रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में मवेशियों के साथ हो रही क्रूरता को रोकने के अभियान के तहत पुलिस ने 66 मवेशियों की तस्करी कर रहे 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार की गई। 17 अक्टूबर 2024 को मुखबिर से मिली सूचना पर धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ने पुलिस टीम गठित कर बोरो जंगल में घेराबंदी की और 7 तस्करों को मवेशियों के साथ पकड़ा।

पकड़े गए तस्करों के पास से 33 गाय, 9 बछड़े, 15 बछिया, 2 बैल और 3 सांड़ बरामद किए गए। पूछताछ में मुख्य आरोपी महादेव राठिया ने बताया कि वे इन मवेशियों को जंगल में छोड़कर बाद में बुचड़खाने में बिक्री के लिए ले जाने की योजना बना रहे थे। सभी मवेशियों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पशु चिकित्सक से उनका मुलाहिजा कराया। तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को 18 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी हैं:

1. महादेव राठिया (50 वर्ष)
2. बाबूलाल राठिया (51 वर्ष)
3. अमर सिंह राठिया (51 वर्ष)
4. धनराज राठिया (53 वर्ष)
5. शोभाराम राठिया (55 वर्ष)
6. जगेश्वर राठिया (50 वर्ष)
7. चमरूराम राठिया (60 वर्ष)

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!