दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई, जब एक सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सीआरपीएफ 195 बटालियन के मुख्यालय में हुई, जिससे पूरे मुख्यालय में हड़कंप मच गया। मृतक जवान प्र.आर. विपिन्द्र चन्द्र सी कंपनी में पदस्थ थे।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे जवान अपने बैरक में गया और वहां से AK-47 रायफल निकालकर खुद पर फायर कर दिया। गोली सीधे उनके गले पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना की सूचना जवान के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!