कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने कोरबा प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। हेलीपैड पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा की और कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बड़ा बयान दिया।
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा,
“कांग्रेस का घोषणा पत्र भाजपा के अटल घोषणा पत्र की बस एक कॉपी-पेस्ट है। कांग्रेस के पास खुद की कोई नीति या विचारधारा नहीं है, इसलिए वह भाजपा की योजनाओं को अपने घोषणा पत्र में शामिल कर रही है।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जनता कांग्रेस की नीयत को अच्छी तरह समझ चुकी है और आगामी चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने वाला है।