अंबिकापुर: पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक सरगुजा  योगेश पटेल के निर्देशन में एक विशेष रीबन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले में पदस्थ आरक्षक चालक आदित्य कुमार को प्रधान आरक्षक चालक के पद पर पदोन्नत किया गया।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने प्रधान आरक्षक चालक को विभाग द्वारा सौंपे गए नए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रधान आरक्षक चालक की उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की और भविष्य में उनकी और भी बेहतर सेवाओं की कामना की।

इस कार्यक्रम में स्टेनो फबियानुस तिर्की, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, और मुख्य लिपिक उप निरीक्षक (एम) अजय गुहा सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!