बलरामपुर।बलरामपुर जिले के चांदो थाना अंतर्गत इंद्रीकला गांव में जादू टोने की संदेह पर बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

पुलिस ने बताया कि ग्राम सरूवत झारखंड निवासी
रामलाल किसान ने थाना आकर केस दर्ज कराया था कि उसके गांव के सीमावर्ती छतीसगढ़ सीमा में ग्राम इंद्रीकला के पहाड़ी में मानव हड्डियां मिली है। करीब दो माह पहले लापता हुई उसकी मां की हो सकती है।पुलिस ने घटनास्थल से बरामद मानव हड्डियों का डीएनए परीक्षण करवाया गया। उक्त हड्डियां मृतिका सुखनी देवी (70) का होना पाया गया। पुलिस ने जांच के दौरान संदेह के आधार पर पड़ोसी कवलदेव नगेसिया पिता नन्हेसर (40) व  बजंती पति कवलदेव (35) दोनों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर डायन टोनही के शक में हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी दंपति ने पुलिस को यह भी बताया कि पिछले 2-3 साल के दौरान तीन बच्चों की अचानक अज्ञात कारणों से मौत हो गई थी। जिससे दोनों पति पत्नी को मृतिका के ऊपर संदेह था। जादू टोना कर उसके बच्चों को मार रही है और पिछले साल नवंबर माह में जब मृतिका महिला सुखनी देवी किसी काम से पहाड़ी रास्ते से ग्राम इंद्रीकला आ रही थी तो आरोपी महिला बजंती के द्वारा मृतिका के सिर में पहले पत्थर से हमला कर घायल कर दी फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी इसके बाद आरोपी महिला बजंती देवी अपने पति कवलदेव के साथ साक्ष्य छिपाने के लिए मृतिका के शव को घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर ले जाकर झाड़ियों के नीचे छिपा दिया था। पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!