{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, नई शिक्षा नीति 2020 के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 जुलाई से शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस संदर्भ में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवनगर में भी प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आज शिक्षा सप्ताह के चौथे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल मीडिया के इस युग में अपनी संस्कृति और प्राचीन परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां की स्तुति से की गई। इसके बाद देवनगर लोक कला मंच के सदस्यों और जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य एस. पी. निषाद द्वारा किया गया। प्राचार्य का स्वागत सहायक शिक्षक विजय कुर्रे ने किया।स्वागत के पश्चात, लोक कला मंच देवनगर ने हरकलाल साहू के नेतृत्व में लोक संगीत की प्रस्तुति दी, जो अत्यंत भाव-विभोर करने वाली थी। छात्रों ने भी विभिन्न लोक प्रस्तुतियों की प्रस्तुति दी।इसके बाद, विद्यालय के छात्रों ने 10 समूहों में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई, जिसमें खुरमा, पुआ, सोंहारी, ईढ़हर और लकड़ा चटनी प्रमुख रूप से प्रदर्शित किए गए।

इस कार्यक्रम के अंत में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने संबोधित किया और प्राचार्य ने संगीत और शिक्षा में इसके महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की सफलता में सहायक शिक्षक विजय कुर्रे, व्यावसायिक प्रशिक्षक आदित्य दुबे और दिनेश कुमार प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!