अंबिकापुर: सरगुजा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के एक मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रीवा, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। महिला थाना पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में पता चला कि आरोपियों ने पीड़िता से व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये नकद दहेज की मांग की थी। 16 जून 2024 को महिला थाना में दर्ज कराई गई, जिसमें पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह जून 2022 में मध्यप्रदेश के ग्राम बड़ी कोरगी निवासी सोनू केवट से हुआ था। शिकायत के अनुसार, ससुराल वाले पीड़िता को उम्र में बड़े होने की बात कहकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और दहेज में 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज न देने पर पति के अन्यत्र विवाह की धमकी दी जा रही थी।

महिला थाना ने रिपोर्ट पर अपराध संख्या 22/24 धारा 498(ए) भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर लिया। विवेचना के दौरान, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश के रीवा में छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सोनू केवट (23 वर्ष) और मकुन्दी केवट (42 वर्ष) हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध की बात स्वीकार की। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार 16 जून 2024 को महिला थाना में दर्ज कराई गई, जिसमें पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह जून 2022 में मध्यप्रदेश के ग्राम बड़ी कोरगी निवासी सोनू केवट से हुआ था। शिकायत के अनुसार, ससुराल वाले पीड़िता को उम्र में बड़े होने की बात कहकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और दहेज में 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज न देने पर पति के अन्यत्र विवाह की धमकी दी जा रही थी।

महिला थाना ने रिपोर्ट पर तहत मामला दर्ज कर लिया। विवेचना के दौरान, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मध्यप्रदेश के रीवा में छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सोनू केवट (23 वर्ष) और मकुन्दी केवट (42 वर्ष) हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध की बात स्वीकार की। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!