जगदलपुर: भद्राद्रि कोत्तागुड़ेम जिले के चेरला मंडल में माओवादियों ने एक महिला माओवादी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद, शव को चेन्नापुरम गांव के पास फेंक दिया गया। महिला माओवादी पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का शक था, जिसके कारण उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

नक्सल आंदोलन के दौरान पुलिस के लिए संदेशवाहक का काम करने का आरोप लगाते हुए माओवादियों ने उसे जनअदालत में मौत की सजा दी। शव के पास से एक नक्सली पर्चा भी बरामद हुआ है, जिसमें जनअदालत द्वारा सजा दिए जाने का उल्लेख है।

मृतक महिला नक्सली हैदराबाद की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलते ही आंध्र प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस जघन्य अपराध के लिए चेरला पुलिस ने अज्ञात माओवादियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!