अंबिकापुर: भाजपा के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के तहत सरगुजा के बतौली मंडल में सभी शक्ति केंद्रों पर महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में भाजपा के सदस्यता महाअभियान पर विशेष जोर दिया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की विशेष निगरानी और बतौली मंडल के प्रभारी रोशन गुप्ता के निर्देशानुसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष रज्जुराम की सक्रियता के चलते बतौली भाजपा मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर यह बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। शक्ति केंद्र सेदम में आयोजित बैठक में सदस्यता महाअभियान की विस्तृत जानकारी पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं को दी गई। इस दौरान सेदम, सुवारपारा, गोविंदपुर, और मुर्तादाड़ के पंच परमेश्वर उपस्थित थे। बैठक में सदस्यता अभियान के प्रभारी राजेंद्र पैकरा, शक्ति केंद्र प्रभारी विश्वनाथ यादव, संयोजक आशीष कुमार गुप्ता, सह संयोजक निलकंठ यादव, डोमन यादव, देवनाथ साहू, देवलाल पायलट, और अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अभियान के माध्यम से भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने और नए सदस्यों को जोड़ने की दिशा में कदम उठा रही है, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी की पकड़ और मजबूत हो सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!