अम्बिकपुर।होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में सत्र 2023-24 के सफलतापूर्वक समापन हेतु ईश्वर को स्मरण कर उनका धन्यवाद करने एवं सत्र 2024-25 के सफलतापूर्वक संचालन में ईश्वर के आशीष हेतु सभी के लिए मंगल कामना करते हुए प्रार्थना कर छात्राओं ने भक्ति गीत ईश्वर को समर्पित किया तथा विभिन्न धर्मों के पवित्र ग्रंथों से पाठ करते हुए उनकी महत्ता को बताया इसके उपरांत महाविद्यालय की प्राचार्य ने सभी धर्मों का सम्मान करने और उनमें निहित शिक्षाओं को समझकर एक दूसरे के साथ भाईचारे और स्नेह के साथ शांतिपूर्वक रहते हुए एक जिम्मेदार व समझदार नागरिक की तरह आचरण करने को कहा
तथा धर्म, दर्शन तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ ही विकास संभव है,यह बात उन्हे समझाने का प्रयास किया। उन्होंने अपने उद्बोधन की समाप्ति पर यह कहते हुए कि अनेकता में एकता यही हमारे राष्ट्र की विशेषता है अपनी वाणी को विराम दिया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में ईश्वर को समर्पित की गई भक्ति रचनाओं की सुंदर संगीतमय प्रस्तुति व छात्राओं द्वारा किए गए पाठ का चयन, गणित विभाग की डॉ. दिव्या गुलाब मिंज के निर्देशन सभी  संकायों के डीन विभागाध्यक्ष तथा अन्य सहायक प्राध्यापकों एवं छात्राओं की उपस्थिति में किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!