अंबिकापुर: अंबिकापुर में प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बड़ी कार्यवाही की है। शहर के नमनाकला इलाके में प्रशासन ने अवैध कब्जों को हटाने के लिए 6 बुलडोजर लेकर अभियान चलाया। इस कार्यवाही में होटल मिलन जोन सहित कुल 70 डिसमिल भूमि पर अवैध कब्जों को हटाया गया।

इस कार्यवाही में जिले भर के राजस्व अधिकारी और नगर निगम के कर्मचारी शामिल थे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। सुबह-सुबह शुरू हुई इस कार्यवाही ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!