अंबिकापुर: शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। महिला थाना पुलिस टीम ने मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार महिला थाना में 20 जुलाई 2024 को एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राजलाल राजवाड़े, जो कि पूर्व परिचित था, एक  दूसरे को प्रेम करते थे।आरोपी ने शादी का झांसा देकर 5 अप्रैल 2018 से 28 जून 2024 तक लगातार दुष्कर्म किया। अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा है।महिला थाना ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(ढ) के तहत मामला दर्ज किया और पुलिस ने आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजलाल राजवाड़े (27 वर्ष), निवासी राजकिशोर नगर, सिरकी परसापारा चौकी, लटोरी थाना, जयनगर, जिला सूरजपुर का है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया। अब उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।”

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!