जशपुर:  जशपुर जिले के ग्राम केरसई में गौ-मांस तस्करी के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर की गई, जिसके बाद  तपकरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार  गिरफ्तार आरोपियों के नाम तौसिफ हुसैन (24) और सद्दाम हुसैन (27) हैं, जो ओड़िशा राज्य के सुंदरगढ़ जिले के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के पास से 59 किलोग्राम गौ-मांस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (नंबर ओडी-23 ए/2318) को जब्त कर लिया है।

ग्रामीणों ने 26 सितम्बर की सुबह करीब 6 बजे तस्करी की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद तपकरा थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गौ-मांस को ओड़िशा के बनडेगा से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु संरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!