अंबिकापुर: सरगुजा जिले में चिकित्सालय परिसर की सुरक्षा और संस्थान में कार्यरत स्टाफ की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक  योगेश पटेल के निर्देशन में यह कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें होली क्रॉस हॉस्पिटल, अम्बिकापुर में महिला थाना और थाना गांधीनगर की पुलिस टीम ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज ने स्टाफ को नवीन कानूनों और महिला व बच्चों से संबंधित अपराधों पर सख्त कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए कानून में संशोधन किया गया है। उप निरीक्षक रश्मि सिंह ने साइबर सुरक्षा पर प्रकाश डाला, जिसमें गोपनीय जानकारी की सुरक्षा और ऑनलाइन लेन-देन में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और अंजान व्यक्तियों के अनुरोधों को अस्वीकार करने के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम में ताईक्वांडो ट्रेनर राधेश्याम मानिकपुरी ने आत्मरक्षा के टिप्स दिए और स्टाफ को सेफ्टी पंचेस का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में महिला थाना और थाना गांधीनगर के अधिकारी-कर्मचारी, हॉली क्रॉस हॉस्पिटल की सिस्टर ममता टोप्पो और बड़ी संख्या में महिला स्टाफ ने भाग लिया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!