कोरबा। एक 26 वर्षीय युवक की हत्या करने के बाद शव को बेरहमी से 17 टुकड़ों में काट कर बांध में फेंक दिए जाने के मामले की जांच कर रही पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगा है। मृतक की पहचान झारखंड के रांची में रहने वाले के उसके भाई ने की है। पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। महिला के साथ प्रेम संबंध को लेकर चल रहे विवाद पर यह जद्यन्य हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

बुधवार की सुबह 9.30 बजे पाली थाना के पुलिस चौकी चैतमा अंतर्गत ग्राम गोपालपुर के कुछ ग्रामीण पानी छो़ड़ने के लिए बांध में पहुंचे। यहां एक बैग पानी के ऊपर तैरता नजर आया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग बाहर निकलवाया, तो उसमें मानव शरीर के कटे हुए अंग मिले। गोताखोर के माध्यम से बांध को खंगाला गया, तो एक बाद दो और बोरों में काट कर फेंके गए अंग मिले। साथ ही एक पासपोर्ट भी मिला, जिसमें मो वसीम अंसारी 26 साल रांची लुअरबाजार, कांटातौली निवासी लिखा था। इसके आधार पर कोरबा से रांची पुलिस से संपर्क किया गया। नाम- पता दोनों सही निकला। स्वजनों ने बताया कि वसीम सऊदी अरब में एक निजी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत था। आखिरी बार उसे एक जुलाई को मोबाइल पर स्वजनों की बातचीत हुई थी। उसके बाद से स्वीच आफ है। पुलिस से मिली सूचना पर स्वजन सकते में आ गए। गुरूवार को कोरबा के कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां शव के कटे हुए हिस्से रखे हुए थे। कटे हुए सिर के आधार पर रांची से आए उसका भाई मो तहसीन समेत रिश्तेदार मो हैदर, मो शहनवाज व साहिद अनवर ने वसीम के रूप में उसकी पहचान की। साइबर सेल की जांच से पता चला है कि एक विवाहित महिला के साथ वसीम की लगातार बातचीत हो रही थी। बताया जा रहा है कि अंतिम बार भी उसके साथ बातचीत हुई और उसके बाद मोबाइल स्वीच आफ हो गया। यह पूरा मामला अवैध संबंध से जुड़ा हो सकता है। जिस निर्ममता से हत्या करने के बाद 17 से अधिक टुकड़े कर शातिराना अंदाज में ठिकाने लगाने की कोशिश की गई, उससे क्षेत्र के लोग स्तब्ध है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी का कहना है कि आरोपित पकड़े गए हैं। पूरी जानकारी आज शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी जाएगी।

बड़ा भाई मोहसिन भी रहता है सऊदी अरब में

तीन भाई व एक बहन में वसीम सबसे छोटा था। उसका सबसे बड़ा भाई मो मोहसिन भी सऊदी अरब में वसीम से अलग रहते हुए दूसरे कंपनी में काम करता है। उन्हें भी वसीम के भारत लौटने की जानकारी नही थी। स्वजनों को बिना बताए ही वह यहां आया था। मो तहसीन ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि एक जुलाई को उसके आने की जानकारी नहीं थी, पर वह यह जरूर बताया था कि कुछ दिनों में छुट्टी पर घर आने वाला था। उनका कहना है कि वसीम बेहद ही सरल स्वभाव का था। उसे यकीन नहीं हो रहा कि उसके साथ ऐसा किसने और क्यों किया होगा। पुलिस ने उसे इतना जरूर बताया है कि आरोपित को पकड़ लिया गया है। धड़ का हिस्सा अभी बरामद नहीं हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है।


सऊदी अरब से दमनदीव होते हुए पहुंचा था दिल्ली

पासपोर्ट में बोडिंग डिटेल से पता चलता है कि एक जुलाई को वसीम अंसारी सऊदी अरब से दमनदीव पहुंचा,वहां से दिल्ली आया।इसके बाद की कहानी सुलझाने में पुलिस जुटी है।पुलिस सिर्फ इतना बता रही है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!