जशपुर: जशपुर पुलिस ने चाकू की नोक पर जबरन दुष्कर्म कर फरार होने वाले आरोपी सागर यादव को झारसुगुड़ा, ओडिशा से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी में सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चौकी करडेगा थाना तपकरा क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने 25 जुलाई 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि 14 जुलाई 2024 की रात आरोपी सागर यादव ने चाकू की नोक पर उसे जबरदस्ती घर से बाहर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद सागर यादव फरार हो गया था, और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देश पर सायबर सेल और मुखबिर की मदद से सागर यादव की लोकेशन झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के पास पाई गई। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। आरोपी को 12 सितंबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इस कार्रवाई में स.उ.नि. उमेश प्रभाकर, प्र.आर. मुकेश कुमार, आर. कलेश्वर साय पैंकरा, सायबर सेल के उनि नसीरुद्दीन अंसारी, सउनि हरिशंकर राम, और आर. अनिल सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!