बलरामपुर।बलरामपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा से अपने जिले की कानून व्यवस्था संभाले नहीं संभल रही है। प्रदेश में सत्ता पूरी तरह से अनुभवहीन लोगों के हाथ में है जिसका खामियाजा समूचा छत्तीसगढ़ भुगत रहा है कानून और व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है एसपी स्तर के अधिकारी आम लोगों से अपने मातहत के साथ मिलकर असामान्य व्यवहार कर रहे हैं जो काफी शर्मनाक है। कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है आने वाले समय में और बेहतर परिणाम होंगे कमियां और खामियां हर जगह रहती हैं पर इन सब से निजात पाकर आने वाले समय में हर स्तर पर कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी और भविष्य में बदलाव भी दिखेगा।

पूर्व मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह ने कहा कि आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के लोग आम जनता के बीच भ्रामक जानकारी फैलाते रहते हैं जिससे उनके दिखाएं सब्ज बाग पर कभी-कभी जनता भरोसा कर लेती है और बाद में कष्ट झेलती है हमारी सरकार ने जो काम किया वह हम कार्यकर्ताओं के संगठित ना होने के कारण व्यापक प्रचार प्रसार के अभाव में और कार्यकर्ताओं के निराशा के कारण वोटों में तब्दील नहीं हो सका और हम सबकी हार हुई हम सब एकजुट होकर आरएसएस और भाजपा के षड्यंत्र से मुक्त होकर आम जनता के लिए बेहतर कार्य करने हेतु आबद्ध हैं।

विधायक व पूर्व मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. प्रीतम राम ने कहा कि कमियां हुई है पर सरकार ने जो काम किया था वह अपने आप में ऐतिहासिक है कांग्रेस के नीतियों पर कई प्रदेशों में भाजपा काम कर रही है या उसे और आगे बढ़ रही है यह बड़ी बात है परंतु सरकार से हमारे कार्यकर्ता संतुष्ट थे यह पूरी तरह से हमारे नेता नहीं समझ पाए और इस हारने अब नेताओं के अलावा हम सब कार्यकर्ताओं को भी पछतावा दे दिया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ जे.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि हम संगठित होकर ही चार सालों में भारतीय जनता पार्टी के नीतियों के खिलाफ लड़ सकते हैं जन आंदोलन ही हमारा हथियार है हमें किन्हीं भी परिस्थितियों में आशा नहीं छोड़नी चाहिए उम्मीद बन कर रखें आने वाले समय में सब बेहतर होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा की संगठन ने अपने स्तर पर बेहतर करने की कोशिश की है परिस्थितियों चाहे विषम रही हो जिले में कार्यकर्ताओं ने धैर्य नहीं खोया है और कांग्रेस के लिए बेहतर परिणाम देने की कोशिश की है। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व विधायकों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली हार के कारणों को गिनाने की कोशिश की और टी.एस. सिंहदेव के ऊपर अपना विश्वास जताया और कहा कि उनके नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे तो छत्तीसगढ़ में फिर से सरकार बना सकते हैं।

कार्यकर्ताओं सहित अन्य मुख्य वक्ताओं में जिला उपाध्यक्ष हरिहर यादव, अजय सोनी, अशोक सिंह उर्फ राजू, हरीश मिश्रा अब्दुल्ला खान, मुखन गुप्ता, विकास दुबे, मुन्ना गुप्ता, नन्हेंलाल गुप्ता, डॉ. दिनेश यादव, संजीव गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान मधु गुप्ता, समर बहादुर सिंह, उर्मिला सिंह अध्यक्ष महिला कांग्रेस,समीर सिंहदेव रामदेव जागते,अनिल कुशवाहा सहित अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने व आभार महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!