कोरिया: पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा जारी योग्यता सूची के आधार पर, कोरिया जिले के तीन सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन अधिकारियों में  सेवाराम बुनकर,  लवांग सिंह, और  नयन साय शामिल हैं। 4 सितंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने उन्हें स्टार लगाकर उनकी पदोन्नति का औपचारिक स्वागत किया।

पदोनन्ति समारोह में एसपी ने सभी नवपदस्थ उप निरीक्षकों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पुलिसिंग के सिद्धांतों पर मार्गदर्शन भी प्रदान किया और इन अधिकारियों को उनके कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!