सूरजपुर: सूरजपुर जिले के गेतरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। छुई मिट्टी निकालने गई 15 महिलाओं के समूह में से तीन महिलाएं खदान धंसने से मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर मलबे में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला। इस हादसे में एक की मौत हो गई वही दो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सलका, महादेवपारा की 15 महिलाएं गेतरा गांव के नाले के पास स्थित अवैध खदान में छुई मिट्टी निकालने गई थीं। इस दौरान जब 22 वर्षीय  युवती फुलकुंवर खदान के अंदर मिट्टी निकाल रही थी, तो 36 वर्षीय पनमेश्वरी और 27 वर्षीय दलविंदर बाहर से मिट्टी निकाल रही थीं। तभी अचानक खदान का ऊपरी हिस्सा ढह गया, जिससे तीनों महिलाएं मलबे में दब गईं। ग्रामीणों के प्रयास से पनमेश्वरी और दलविंदर को बचा लिया गया, लेकिन फुलकुंवर को नहीं बचाया जा सका। छुई खदान में दबने की जानकारी मिलने पर राजस्व विभाग पुलिस और खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल टीम हादसे की जांच कर रही है.

आपको बता दे गेतरा नाला में जहां छुई मिट्टी निकालने आदिवासी महिलाएं पहुंची थी, वहां करीब 10 फीट तक सुरंग बनी हुई है और महिलाएं इसी सुरंग में घुसकर छुई मिट्टी निकालती हैं.आज भी महिलाएं छुई मिट्टी निकालने पहुंची थी, जहां बारिश के कारण खदान कमजोर होकर धंस गई, जिसके कारण यह हादसा हो गया.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!