नई दिल्ली। राजस्थान के बाड़मेर जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जनरेटर में फंसने के कारण एक महिला की मौत हो गई है। महिला जनरेटर के पास डांस कर रही थी। बताया जा रहा है कि महिला गांव के अन्य लोगों के साथ भगवान कृष्ण की प्रतिमा को विसर्जन करने तालाब लेकर जा रही थी। तभी ये हादसा हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक, महिला कुंडल गांव की रहने वाली थी और उसका नाम माफी देवी था। जन्माष्टमी के मौके पर माफी देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ भगवान कृष्ण की प्रतिमा को विसर्जन के लिए तालाब जा रही थी। इस दौरान महिलाएं गाने की धुन पर डांस कर रही थी। डांस करते वक्त माफी देवी जनरेटर की चपेट में आ गई।

दरअसल, महिला की चुन्नी जनरेटर में फंस गई थी। चुन्नी खिंचने से उसका सिर फट गया था। हादसे के वक्त चीख-पुकार मच गई। जिसने भी ये खौफनाक मंजर देखा वो हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद जनरेटर वाला फरार हो गया।वहीं, हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने माफी देवी को अस्पताल पहुंचाया। हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!