बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत जिगड़ी बासेन निवासी विजय अगरिया को पुलिस ने गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल भेजा।

थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि जिगड़ी बासेन निवासी विजय अगरिया, राजपुर में. अनिल फर्नीचर मार्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक्स से सामग्री लेकर चेक दिया था। चेक बाउंस होने पर न्यायालय ने पहले भी जेल भेजा था, ज़मानत पर चल रहा था। न्यायालय में  पेशी पर उपस्थित नही होने पर न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस ने गुरुवार को विजय अगरिया को गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय से जेल भेजा। वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर कुमार अग्रवाल ने बताया कि चेक बाउंस के मामले में विजय अगरिया पहले भी जेल जा चुका है। न्यायालय में पेशी पर उपस्थित नही हो रहा था न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था न्यायालय से जेल भेजा गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!