अंबिकापुर: जिला अस्पताल से फरार हुई महिला आरोपी पूजा गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला रामानुजगंज थाना क्षेत्र के अपराध एनडीपीएस अधिनियम के तहत केंद्रीय जेल अंबिकापुर में बंद थी। इलाज के दौरान उसे जिला अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था, जहां से वह 9 सितंबर 2024 की रात को पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर फरार हो गई।

इस मामले  की जानकारी मिलने पर थाना मणिपुर मामला दर्ज किया गया और पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू की। गवाहों से पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी महिला को झारखंड के पलामू जिले के ग्राम नवाडीहकला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्थानीय पुलिस और महिला स्टाफ की मदद से आरोपी पूजा गुप्ता को घेराबंदी कर पकड़ा और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे और अन्य पुलिसकर्मियों का अहम योगदान रहा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!