
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
राजपुर, बरियों, पस्ता और डवरा में महिला पुलिस को सम्मानित किया
बलरामपुर।अंतर्राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू ने सभाकक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित कर बलरामपुर जिले में पदस्थ पुलिस महिला अधिकारी- कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ व मोमेंटो देकर सम्मानित कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की अनंत बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं। महिलाओं के इस सम्मान का जश्न मनाने के लिए हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाएं हर क्षेत्र में कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और अपनी शक्ति साबित कर रही हैं। उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण के संबंध में यह दिवस केवल 1 दिन के रूप में नहीं होना चाहिए बल्कि हर दिन महिलाओं का सम्मान कर सुरक्षित माहौल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी योग्यता बुद्धिमत्ता और साहस के बल पर हर परिस्थितियों में अपना वर्चस्व कायम किया है तथा कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

महिलाओं ने हर रूप में अपनी शक्ति काबिलियत और इच्छाशक्ति को साबित किया है
पुलिस विभाग में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बलरामपुर पुलिस विभाग में पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को उल्लेखनीय कार्य करने के फल स्वरुप पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मोमेंटो एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। जिनमें महिला आरक्षक, प्रधान आरक्षक दीपिका एक्का, सुनीता कुजुर, सुश्रिता लकड़ा, स्वाति मिंज, पदमा यादव, माधुरी कुजुर, सुमन प्रजापति, सुषमा पैकरा, बीव्यानी तिग्गा, गुल्फी तिर्की, प्रभा सारथी, निरीक्षक नीलिमा तिर्की, महिला आरक्षक शशिकला तिर्की, सुजीता पैकरा, अन्नपूर्णा महानंदी, सुधारानी, एवं इंदु मिंज, व्याख्याता, हाई स्कूल बलरामपुर को सम्मानित किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिले में पदस्थ सभी महिला पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को उनकी सेवा पुस्तिका में “प्रशंसा” ईनाम देकर सम्मानित किया गया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज रामकृष्ण साहू ने जिले में पदस्थ कुल 183 महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को उनके सेवा पुस्तिका में प्रशंसा इनाम अंकित कर सम्मानित किया गया एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों की हेलमेट बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने महिला पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों की बाइक रैली को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हेलमेट बाइक रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर से निकलकर शहर में भ्रमण कर थाना कोतवाली बलरामपुर में रैली का समापन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर सुशील कुमार नायक ने कहा की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओं ने देश के लिए प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दिया है घर और बाहर सभी जगह महिलाएं अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक एवं महिला पुलिस अधिकारी- कर्मचारी आदि मौजूद थे।

राजपुर, बरियों, पस्ता और डवरा में महिला पुलिस को सम्मानित किया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, बरियों चौकी प्रभारी रजनीश सिंह, पस्ता थाना प्रभारी संपत पोटाई व उप निरीक्षक रमेश एक्का , डवरा चौकी प्रभारी राजकुमार कश्यप के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों को पुष्पगुच्छ मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

वही राजपुर पुलिस के द्वारा कस्तूरबा बालिका आश्रम पहुंचकर शिक्षकों व बालिकाओं को जानकारी देते हुए पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिसकर्मी सहित आश्रम के शिक्षिकाएं, बालिकाएं उपस्थित थी।



















