
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर बप्पी लहरी ने बीते मंगलवार राक को अंतिम सांस ली। मुंबई के अस्पताल में इलाज के दौरान बप्पी लहरी का निधन हुआ। उनके घर से अंतिम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। बप्पी दा का पार्थिव शरीर श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। जिस गाड़ी से उन्हें ले जाया जा रहा है उसे फूलों से सजाया गया है। उनके अंतिम संस्कार के लिए विले पार्ले श्मशान घाट में पूरी तैयारी हो गई है।डॉक्टर्स ने बप्पी दा के निधन का कारण OSA (Obstructive Sleep Apnea) को बताया। 69 साल के बप्पी दा के लिए फिल्म इंजस्ट्री के साथ-साथ पूरी देश की आंखें नम हो गईं। बप्पी लहरी के परिवार में गम का माहौल है, निधन की खबर मिलते ही उनके घर पर अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। उन्हें आखिरी बार देखने के जाने वालों में सिंगर अलका याग्निक, अनुराधा पौडवाल, काजोल और अभिजीत भट्टाचार्य शामित थे।

इस मुश्किल घड़ी में फैंस ने सोशल मीडिया से परिवार को स्ट्रॉन्ग रहने का संदेश दिया। आज बप्पी दा का अंतिम संस्कार होगा। इस कायक्रम में देरी इसलिए भी हो रही है क्योंकि उनके बेटे लॉस एंजेलिस में रहते हैं और आज तड़के ही वो मुंबई पहुंचे हैं। बप्पी ने अपनी बेटी की गोद में आखिरी सांस ली, जिसका अब रो रोकर बुरा हाल है। वो संभाले नहीं संभल रहीं हैं।वहीं बप्पी लहरी के नाती स्वास्तिक बंसल ने मीडिया के सामने आकर अपने दिल का हाल बयां किया है। बप्पी लहरी के दामाद और नाती ने मीडिया को तमाम जानकारियां दीं। इस दौरान उनके नाती ने कहा, ‘आज हमारे लिए बहुत ही दुख का दिन है। मेरे दादू इस दुनिया में नहीं रहे। म्यूजिक के लिए उन्होंने ही मुझे तैयार किया…उन्होंने मुझे पहला शब्द सिखाया। मैं सिंगर हूं तो उनकी वजह से ही हूं। मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं और हमेशा करूंगा।’ बप्पी लहरी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने कंटेंपरेरी स्टाइल से चार चांद ही लगा दिए थे। आरडी बर्मन के बाद उन्होंने अपने अलग स्टाइल से लोगों का दिल जीता था। चलते चलते, थानेदार, साहेब, डिस्को डांसर, सैलाब और नमक हलाल जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया था।



















