[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत बगाड़ी गांव में आशिकी में चली गई युवक की जान, तीसरी प्रेमिका के चक्कर में दो महिलाओं ने मार डाला। पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि बगाड़ी गांव के महादेवपारा निवासी 35 वर्षीय मुकेश मरावी पिता रामदेव मरावी 26 दिसम्बर को अपने घर से साप्ताहिक बाजार करने के लिए राजपुर आया हुआ था। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन दूसरे दिन सुबह आसपास तलाश जारी की थी। 9 दिन बाद घर से करीब 3 किमी दूर नगर पंचायत के बरहापतरा झाड़ी के कुएं में लाश मिली थी। गांव के सुरेश मरावी पिता नोहरसाय मरावी ने तत्काल थाना प्रभारी अखिलेश सिंह को सूचना दी थी। मौके पर पुलिस पहुंचकर लाश को कुएं से बाहर निकलवा कर पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम करा कर लाश को परिजनों को सुपुर्द कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। 


पुलिस ने बताया कि मृतक मुकेश मरावी की गांव के ही मीना मरकाम( 35) उसकी छोटी बहन रेखा मरकाम (22) दोनों के पति चतुर्गुन मरकाम के साथ अवैध प्रेम संबंध स्थापित हो गई थी। इसी कारण पति ने दोनों महिलाओं को एक साल पहले छोड़ दिया था। दोनों महिलाओं के यहां भतीजी अम्बिकापुर से आकर रह रही थी। मृतक युवक की भतीजी से भी प्रेम संबंध स्थापित हो गई थी। दोनों महिलाओं को मालूम हो गई थी। 29 दिसम्बर को मृतक युवक महिलाओं के घर पहुंचकर शराब पिया और शाम को करीब 4 बजे राजपुर साप्ताहिक बाजार पहुंचा उसके पीछे दोनों महिलाएं लग गई। सप्ताहिक बाजार में तीनो साथ में हड़िया शराब पीने के बाद शराब के नशे में दोनों महिलाओं ने युवक को बरहापतरा झाड़ के बीच में कुएं के पास ले जाकर डंडे, हाथ, पैर से जमकर पिटाई की युवक की मौत पर ही मौत हो गई। इसके बाद लाश को कुएं में फेंक कर अपने घर चली गई। पुलिस को घटना स्थल से साड़ी, चप्पल, डंडे मिली थी। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर महिलाओं तक पहुंची महिलाओं को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या करना कबूल किया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के विरुद्ध धारा 302, 201, 34 भादवी के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!