[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली, एजेंसी। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों भीषण हीटवेव से जूझ रहे हैं। दिल्ली के कुछ हिस्सों, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 2 दिन तक कमोबेस ऐसा ही मौसम रहने वाला है। 11 जून से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत के कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं आंधी के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

 मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। यूपी के लखनऊ में 9 जून को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में तेज धूप खिली रहेगी। बिहर के पटना की बात करें तो यहां आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर भारत के सभी राज्यों में दिनभर तेज धूप रहने और गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

इन राज्यों में भारी बारिश की ंसंभावना

स्काईमेट वेदर के मुताबिक मानसून के पूर्वोत्तर भारत में सक्रिय रहने और दक्षिण प्रायद्वीप पर कमजोर रहने की संभावना है। सिक्किम, देश के पूर्वोत्तर भाग और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में आज होगी हल्की बारिश

तमिलनाडु, पूर्वी भागों और बिहार के पूर्वोत्तर भागों, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप और तेलंगाना के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र नहीं, गुजरात के पूर्वी हिस्सों, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट हल्की बारिश संभव है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!