अम्बिकापु। समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए जिले के उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयारी की गई है। उपार्जन केन्द्र में हमाल की व्यवस्था होने से किसानों को धान के वजन करने तथा एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में सुविधा मिल रही है।कलेक्टर संजीव कुमार झा के  निर्देश पर दरिमा तहसीलदार इरशाद अहमद के द्वारा दरिमा समिति का निरीक्षण कर हमाली व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने बताया कि दरिमा समिति में 24 हमालों को रखा गया है । समिति में हमाली पंजी भी संधारित किया गया है जिसमें किसानों के द्वारा किए गए हमाली कार्य का विवरण दर्ज है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने धान बेचने में स्वयं हमाली का काम किया है उन्हें शासन द्वारा निर्धारित दर पर हमाली की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।  जिले में 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की जा रही है। वर्तमान में जिले के सभी 46 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुव्यवस्थित रुप से संचालित हो रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!