![IMG-20220403-WA0179](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220403-WA0179.jpg?resize=696%2C397&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन विभाग के कर्मचारी 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं अधिकारी -कर्मचारी मुख्यालय छोड़ अपने निवास में ही रहना पसंद कर रहे हैं, अब वन विभाग कार्यवाही पुलिसकर्मी कर रहे है। गांधी चौक के पास पुलिस ने गस्त के दौरान एक लाख रुपए की इमारती लकड़ी के साथ तीन तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन बनाकर वन विभाग को सुपुर्द किया।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220403-WA0180.jpg?resize=696%2C398)
सहायक उप निरीक्षक अरविंद प्रसाद ने बताया कि बीती दरम्यानी रात्रि गस्त के दौरान गांधी चौक के पास राजपुर के कर्रा गांव से पिकअप क्रमांक सीजी 15 डिभी 8803 में ग्राम खजुरी थाना दरिमा निवासी 34 वर्षीय गिरिजा प्रसाद यादव पिता जयजीत यादव, ग्राम नावापाराकला थाना दरिमा निवासी चाँदकेश्वर पैकरा पिता उदय पैकरा नमनाकला अंबिकापुर निवासी 24 वर्षीय रोशन पिता शिवराम घांसी 8 नग खम्हार की बोगी लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। पीकअप को रुकवाकर दस्तावेज की मांग की गई। मगर वाहन चालक ने दस्तावेज प्रस्तुत नही किया। इमारती लकड़ी की अनुमानित लागत एक लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने इमारती लकड़ी सहित पिकअप व तीन तस्करों को कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन बनाकर वन विभाग को सुपुर्द किया है।