![IMG-20220313-WA0078__01](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220313-WA0078__01-1.jpg?resize=471%2C566&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/03/Epaper_1646976028729__01__01-16.jpg?resize=696%2C542)
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी राजकुमार अग्रवाल के पुत्र को एमबीबीएस में दाखिला मिलने पर छात्र के परिवार में खुशी है। नीट परीक्षा में छात्र अमित अग्रवाल 11 मार्च को सफल हुए थे। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में एडमिशन मिला है।राजपुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 05 निवासी राजकुमार अग्रवाल ( राजू) निहारिका स्टोर के पुत्र अमित अग्रवाल का एमबीबीएस में चयन होने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। पिता राजकुमार अग्रवाल का क्रेशर व छड़, सीमेंट का दुकान है। नीट परीक्षा पास की इसके बाद एमबीबीएस में दाखिला मिला।अमित अग्रवाल ने तीसरी से दसवीं तक विश्रामपुर कार्मेल स्कूल में पढ़ाई करने के बाद 11वीं 12वीं कोटा से किया था। उसने दो बार नीट परीक्षा दी और सफलता में उसने प्रदेश में 914 रैंक हासिल की उसे राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में एडमिशन मिला है। राजकुमार अग्रवाल के यहां अमित अग्रवाल को मिठाई खिलाकर नगर के लोगों का बधाई देने का तांता लगा।