
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
छत्तीसगढ़। बीजापुर जिले में शुक्रवार सुबह एम्बुलेंस पलटने से एसटीएफ के लगभग 4 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें एक जवान को ज्यादा चोटें आई हैं। अन्य की स्थिति ठीक है। बीजापुर भोपालपटनम नेशनल हाईवे 63 में हुआ है। इस हादसे के बाद सभी घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। फिलहाल घायल जवानों के नाम का पता नहीं चल सका है। इस हादसे की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने की है।

एसटीएफ़ के जवान एम्बुलेंस से राशन छोड़ने के बीजापुर से बासागुड़ा कैंप जा रहे थे। इस बीच कोड़ेपाल में एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गई। जिसके बाद घायल जवानों ने खुद फोन से इस घटना की जानकारी साथी जवानों को दी। मौके पर पहुंचे साथियों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल लाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। जिस इलाके से जवान गुजर रहे थे वो पूरी तरह से नक्सलियों का गढ़ है। इस मार्ग में ईआईडी (IED) ब्लास्ट का खतरा बना रहता है। इसलिए अंदरूनी इलाकों में स्थित सुराक्षबलों के कैंप में राशन छोड़ने के लिए जवान पुलिस की गाड़ी की बजाए एम्बुलेंस में जाते हैं। क्योंकि एम्बूलेंस को नक्सली टारगेट नहीं बनाते हैं।



















