[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

बलरामपुर। शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस आशय से कलेक्टर कुंदन कुमार ने अधिकारियों को आदेश जारी करने के निर्देश दिए थे। कार्यालय कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार प्रत्येक सोमवार को 11 बजे से कार्यालय कलेक्टर एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिसमें आमजनों की समस्याएं प्रमुखता से सुनी जाएगी। निराकरण कर कार्यालय कलेक्टर को अवगत कराया जाएगा। इस निर्णय से दूरदराज के ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो पाएगा, साथ ही लोगों का प्रशासन के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत होगा। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी प्रत्येक सोमवार को 11 बजे से जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिसमें पुलिस अधिकारियों द्वारा जनदर्शन में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुन उसका निराकरण किया जाएगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!