[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

कुंदन गुप्ता

कुसमी।ब्लॉक कांग्रेस द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी बहादुर राम के निवास में कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का झंडा ध्वजारोहण कर एवं महात्मा गांधी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केक भी काटकर स्थापना दिवस मनाया गया।

ब्लॉक अध्यक्ष हरिश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के जांबाज साथियों आज हम सब 136 साल पुरानी अपनी कांग्रेस का स्थापना दिवस पूरे देश में बड़े व्यापक रूप से मना रहे हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी  का ही नाम नहीं है बल्कि एक आंदोलन का नाम कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस की स्थापना किन परिस्थितियों में हुई, यह मुझे बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि आजादी के आंदोलन में कांग्रेस और उसके तमाम नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा व संघर्ष किया। जेलों में कठोर यातनाएं झेलीं और बहुत से देश भक्तों ने अपने प्राणों तक का बलिदान दिया, तब जाकर कहीं हमें आजादी मिली आजादी के बाद हमें जो भारत मिला उसकी कल्पना करना कठिन है। लेकिन हमारे महान नेताओं ने बड़ी सूझबूझ और दृढ़ निश्चय के साथ भारत के नव-निर्माण की एक मजबूत बुनियाद रखी जिसपर चलकर हमने एक सशक्त भारत खड़ा कर दिया एक ऐसा भारत जिसमें सभी देशवासियों के अधिकारों और हितों का ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी बहादुर राम, जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, नगर पंचयात अध्यक्ष गोवर्धन भगत, उपाध्यक्ष जावेद रहमानी, श्रवण गुप्ता, रामलाल यादव, लव सोनवानी, सैफ़ अली, सोनू अली, रीना गुप्ता, सोसन खेस, सनउल्ला अंसारी, बालेश्वर राम, बी.डी.यादव, पार्षद छत्रपति प्रजापति, प्रमिला एक्का, एल्डरमैन सुशील दुबे, राशिद आलम सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!