
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को जन जागरण पदयात्रा के दौरान मदनेश्वरपुर, ककना व सिधमा गांव में सभाकर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

जन जागरण पदयात्रा के दौरान लघु वनोपज संघ के उप प्रान्ताध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद तेंदुपत्ता चार हजार रुपए मानक बोरा हो गया है। तेंदूपत्ता श्रमिकों के लिए कई लाभकारी कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं न केवल तेंदूपत्ता श्रमिक के बच्चों को छात्रवृत्ति देने की योजना है। बल्कि प्रथम द्वितीय गर्भवती माताओं को भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता के चहुंमुखी विकास के लिए सतत् प्रयत्नशील है। सरकार गांव और गरीब के लिए विशेष तौर पर काम कर रही है। किसानों को ध्यान रखकर कई योजनाएं शुरू की गई है राजीव गांधी कृषक योजना,भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, स्वास्थ्य की डॉ. खूबचंद बघेल योजना, निशुल्क खाद्यान्न योजना आदि संचालित है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की मंशा लोगों के साथ हर वक्त खड़ा रहना है। कोरोना वायरस लगातार निशुल्क खाद्यान्न देकर भी सीधा लाभ पहुंचाया गया है। सरकार ने घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा कर रही है।पदयात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष नीरज तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस के सचिव विद्यानंद दुबे ने भी संबोधित किया।
इस दौरान दयासागर सिंह, बृजेश मिश्रा, मिनेश पैकरा, मालती सोनवानी, जयशंकर, सुनील सिंह, चंठु राम, नामिक साय, सोनसाय, जगदीश, सैनाथ राम, दिनेश यादव ,मुनेश यादव, वीरेंद्र कुमार, सुरेश पन्ना, सघन राम, बबलू राम, झुनूर बाई, मंजू अगरिया, कविता, ललिता भिनसारी, मोनिका आदि उपस्थित थे।



















